ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Wednesday, 21 October 2026

50 सरपंचों के काफिले के साथ दशहरा समारोहों में छाए संदीप सिंह भट्टी, तीन जगहों पर किया रावण दहन

50 सरपंचों के काफिले के साथ दशहरा समारोहों में छाए संदीप सिंह भट्टी, तीन जगहों पर किया रावण दहन

फाजिल्का: दशहरे के पावन पर्व के अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच यूनियन फाजिल्का के प्रधान संदीप सिंह भट्टी विभिन्न स्थानों पर आयोजित तीन दशहरा समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रावण दहन की रस्म अदा की। उनके साथ उनकी टीम और लगभग 50 सरपंच भी मौजूद रहे।
संदीप सिंह भट्टी ने श्री बालाजी उत्तर रेलवे रामलीला एवं दशहरा कमेटी, श्री सेवा समिति सभा (रजि.), फाजिल्का तथा रामलीला सेवा समिति, मंडी लाधुका की ओर से आयोजित समारोहों में शिरकत की। तीनों स्थानों पर उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई और रावण दहन की रस्म में भाग लिया।
इस अवसर पर संदीप सिंह भट्टी ने समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। तीनों समारोहों में त्योहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। रावण दहन की रस्म के साथ समारोहों में दशहरे का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।