Monday, 20 February 2023
Jalalabad
महिला से पर्स छीनने वाले 2 अज्ञात आरोपियों पर पर्चा दर्ज
जलालाबाद/ फाजिलका--(दलीप दत्त)-थाना सिटी पुलिस ने एक महिला का पर्स छीनने वाले 2 अज्ञात आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगदीश लाल ने बताया कि उनको सुनीता रानी पत्नी संजीव कुमार वासी सैदेके मोहन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 18 फरवरी को घरेलू सामान लेने के लिए शहर जलालाबाद में आई थी। वक्त करीब 3.20 बजे का होगा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उसके हाथ में पकड़ा बैग छीनकर ले गए। जिसमें करीब 15 हजार कैश, एक सैमसंग मोबाइल था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 379बी के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया गया है।