ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 20 February 2023

सीआईए स्टाफ ने स्कूटी पर हेरोईन लाते व्यक्ति को पकड़ा, मामला दर्ज

सीआईए स्टाफ ने स्कूटी पर हेरोईन लाते व्यक्ति को पकड़ा, मामला दर्ज

-पकडे गए आरोपी पर पहले भी दर्ज है 10 मुकदमे, पुलिस कर रही गहनता से जांच

अबोहर- (पंजाब वार्ता ब्यूरो)-सीआईए स्टाफ की पुलिस एक एक्टिवा सवार को हेरोईन सहित काबू करने में सफलता हासिल की जिसके खिलाफ  थाना नंबर 1 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार इन्द्राज गत सांय सीडफार्म रोड पर गश्त कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि परमजीत पम्मा पुत्र काला सिंह निवासी सीडफार्म आसपास के शहरों से हेरोईन लाकर यहां पर बेचता है। अब भी अपनी एक्टिवा पर हेरोईन लेकर आ रहा है जिस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 45 ग्राम हेरोईन बदामद हुई। पुलिस ने उसे काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि उक्त पकडा गया परमजीत पम्मा पहले से ही आपराधिक पृष्टभूमि का व्यक्ति है, जो कि 2018 से ही नशा तस्करी में संलिप्त है। वर्ष 2018 में इस पर शराब तस्करी के तीन, 2019 में 1 चोरी और शराब बेचने के 2, वर्ष 2020 में शराब तस्करी के तीन और वर्ष 2022 में शराब का 1 और जाली नंबर प्लेट लगाने का 1 मामला दर्ज है। अब इसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और कड़ी पूछताछ की जाएगी