ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 20 February 2023

कौंसिल अधिकारियों के उपस्थिति में छुड़वाया अवैध कब्ज़ा पार्षदा पूजा लूथरा

कौंसिल अधिकारियों के उपस्थिति में छुड़वाया अवैध कब्ज़ा पार्षदा पूजा लूथरा

फाजिलका--(दलीप दत्त)-  आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में अवैध रूप से भू -माफिया द्वारा किए कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा है है। जिसके तहत फाजिल्का के आम आदमी पार्टी की वार्ड नबर इक्कीस से पार्षदा पूजा लूथरा सचदेवा व वार्ड के इंचार्ज बंटी सचदेवा द्वारा वार्ड के जैरथ कॉलोनी में अवैध कब्जों को छुड़वाया गया। जानकारी देते हुए बंटी सचदेवा ने बताया कि जैरथ कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध ढंग के साथ कुंआ खोद कब्जा किया हुआ था, जिस पर क्षेत्र के लोगों ने उनके पास पहुंचकर अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए अपील की। जिस पर वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और देखा कि कुछ लोगों द्वारा नगर कौंसिल की जगह पर अवैध ढंग से कब्जा किया हुआ था। जिस पर उन्होंने मौके पर ही कौंसिल के अधिकारियों को फोन करके आने के बारे में कहा तो नगर कौंसिल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कब्जा छुड़वाया। जानकारी देते आप नेताओं ने बताया कि पूर्वर्ती सरकारों की शह पर पंजाब में बहुत कब्जे हुए हैं, लेकिन उनकी सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल द्वारा पंजाब में अब तक हजारों एकड़ कब्जे छुड़वाए गए हैं। उन्होंने कहा कि फाजिल्का में बहुत सारी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं, जिसको विधायक सवना के साथ बैठक करके छुड़वाया जाएगा। उधर वार्ड पार्षदा पूजा लूथरा इलाके की समस्यों को लेकर हमेशा लोगो के संपर्क में हैं। लोगो की समस्यों के समाधान हेतू सचदेवा दंपति तत्पर रहते हैं। पूजा लूथरा का कहना है कि राजनीती के जरिए समाजसेवा करना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है।