ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 20 February 2023

रावण सेना भारत मिशन अंबेडकर के जिलाअध्यक्ष ने फाजिल्का थाना प्रभारी से की मुलाकात

रावण सेना भारत मिशन अंबेडकर के जिलाअध्यक्ष ने फाजिल्का थाना प्रभारी से की मुलाकात

फाजिलका--(दलीप दत्त)-  रावण सेना भारत मिशन अंबेडकर के जिलाअध्यक्ष अजय सारवान के नेतृत्व में फाजिल्का सिटी के नवनियुक्त थाना प्रभारी गुरमीत सिंह को फाजिल्का थाना प्रभारी नियुक्त होने पर मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई। जिला अध्यक्ष अजय सारवान ने नए थाना प्रभारी को शहर में लगातार हो रही घटनाओं व दलित समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार से अवगत करवाया।

नए बने थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने आश्वासन दिया कि वह शहर में हो रही घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाएंगे और अत्याचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सारवान, चेयरमैन संजय पांतमोली, उप-चेयरमैन संतोष जादूसंकट, मीडिया इंचार्ज साजन गुगलानी आदि सदस्यगण मौजूद रहे।