ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Sunday, 09 June 2024

FAZILKA-910 रुपए की नगदी समेत सट्टेबाज काबू

FAZILKA-910 रुपए की नगदी समेत सट्टेबाज काबू

फाजिलका-(दलीप दत्त)- थाना सिटी पुलिस ने 910 रुपए की नगदी समेत एक सट्टेबाज को काबू किया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनको मुखबिर खास ने इतेलाह दी कि अंकुश कुमार वासी इस्लामिया स्कूल गली फाजिल्का दड़ा सट्टा लिखने का आदी है। जो आज पुरानी अबोहरी अड्डा फाजिल्का के पास ऊंची-ऊंची आवाज मारकर दड़ा सट्टा लगा रहा है। यदि अभी रेड किया जाए तो वह रंगे हाथों काबू आ सकता है। पुलिस ने रेड करके उसे 910 रुपए की नगदी समेत काबू कर लिया। जिस पर धारा 13ए/3/67 जुआ एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।