Friday, 02 October 2026
Punjab
Fazilka News-: लाला सरन दास बूटा राम अग्रवाल सर्व हितकारी विद्या मंदिर फाजिल्का की एक मात्र छात्रा रिद्धिमा का आई.जी.सी कैंप के लिए चयन ।
फाजिल्का-एन.सी.सी अकादमी, मलोट में आयोजित प्री-आर.डी.सी कैंप - 1 में 200 से अधिक कैडेट्स ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इस कैंप में से 45 कैडेट्स का चयन प्री-आर.डी.सी कैंप – 2 के लिए किया गया, जिसमें सर्वहितकारी विद्या मंदिर, फाजिल्का की छात्रा एवं 25 पंजाब बटालियन एन.सी.सी, अबोहर की कैडेट रिद्धिमा का भी चयन हुआ। इसके पश्चात एन.सी.सी अकादमी, रोपड़ में 3 - पंजाब बटालियन द्वारा आयोजित प्री-आर.डी.सी कैंप -3 में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत 45 कैडेट्स ने भाग लिया। उसमे 35 कैडेट्स का चयन हुआ इनमें से रिद्धिमा का चयन आईजीसी (I.G.C) कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप अंबाला ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाएगा। 25 पंजाब बटालियन एन.सी.सी, अबोहर की ओर से रिद्धिमा पंजाब के सभी N.C.C. बटालियन में इस कैंप के लिए चयनित होने वाली एकमात्र कैडेट है।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्या भारती पंजाब के महा मंत्री श्री संदीप धूडिया जी , प्रबंधक समिति के सचिव श्री रवि भूषण डोडा जी ,कैशियर श्री इंद्र चंद बिहानी जी , प्रबंधक श्री अशोक मोंगा जी , श्री प्रेम फुटेला जी एवं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मधु शर्मा जी ने रिद्धिमा को सम्मानित किया तथा उसके ए.एन.ओ. (A.N.O ) S/o श्री वासुदेव को हार्दिक बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दीं । विद्या मंदिर में विदया भारती पंजाब के महा मंत्री श्री संदीप धूडिया जी का प्रवास रहा । प्रवास के दौरान उन्होने सभी आचार्य दीदीयों के साथ बैठक ली जिसमें उन्होने शैक्षिक गुणवत्ता छात्र संख्या अगामी वार्षिक योजना अभिभावक संपर्क श्री रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य एवं अमृत महोत्सव पर चर्चा की ।