Monday, 12 October 2026
Punjab
Fazilka News-:महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वी जयंती पर समर्पित रक्तदान शिविर में 136 यूनिट रक्त एकत्रित
अग्रवाल सभा एवं श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसाइटी, फाजिल्का के संयुक्त प्रयास से महाराजा अग्रसेन जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन
फाजिल्का, अग्रवाल सभा, फाजिल्का एवं श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसाइटी, फाजिल्का द्वारा संयुक्त रूप से अग्रवाल कम्युनिटी हॉल, विशाल मेगा मार्ट के नजदीक, फाजिल्का में महाराजा अग्रसेन जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रातभर हुई भारी बारिश और शहर में जगह-जगह जलभराव के बावजूद रक्तदानियों ने पूरे उत्साह के साथ शिविर में पहुँचकर 136 यूनिट रक्तदान किया और मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा की ओर से नरेंद्र अग्रवाल, सुशील गुप्ता, सुभाष गुप्ता, तरसेम अग्रवाल, नरेश मित्तल, सतीश सिंगला एवं आई. के. जिंदल,राज कुमार गर्ग, अजय गुप्ता, रीगल गोयल, निशांत अग्रवाल, सोनिया गर्ग, कुशल अग्रवाल, पंकज गर्ग, सुनील सिंगला ने रक्तदानियों के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रक्तदान करने पहुँचे लोगों का समर्पण सराहनीय है। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। रक्तदानियों का यह जज़्बा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने श्री राम कृपा सेवा संघ के सदस्यों की समाज हित में करने वाले कार्यों की प्रशंसा की एवं उनकी टीम दिन दोगुनी तरक्की करें इसके लिए महाराजा अग्रसेन जी से प्रार्थना की
शिविर में फाजिल्का के माननीय विधायक सरदार नरिंदर पाल सिंह सवना जी भी विशेष रूप से पहुँचे और उन्होंने स्वयं रक्तदान करके दूसरों के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक जी की धर्मपत्नी श्रीमती खुश्बू सवना जी की उपस्थिति भी विशेष रही। अग्रवाल सभा की ओर से विशेष अतिथियों के रूप में रंजन कामरा जी एवं पूजा लूथरा सचदेवा जी ने रक्तदानियों की सराहना की
रक्त संग्रहण का कार्य ब्लड बैंक की चिकित्सकीय अबोहर टीम के नेतृत्व में किया गया, जिसके सहयोग से कुल 136 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को अग्रवाल सभा की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदानियों को मेडल, पॉलीबैग तथा प्रशंसा पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस शिविर के सफल आयोजन एवं रक्तदान संबंधी जानकारी राजीव कुकरेजा, नीरज खोसला, गिरधारी सीलग, विकास झिंझा, जसवंत प्रजापति, मनोज अरोड़ा, अनिल छाबड़ा, राघव नागपाल, परमजीत सिंह, नेहा ग्रोवर, अमित ग्रोवर ,सुखविंदर बराड़ ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद रक्तदानियों का शिविर में पहुँचना फाजिल्का की सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने सभी रक्तदानियों, सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संस्था की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि आगामी रक्तदान शिविर 25 अक्टूबर 2026 को मंडी लाधुका में आयोजित किया जाएगा। संस्था ने आमजन से अपील की कि वे रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और आपका एक रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई आशा जगा सकता है।