ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 12 October 2026

Fazilka News :- महाराजा अग्रसेन जयंती पर शहर में भव्य आयोजन, समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Fazilka News :- महाराजा अग्रसेन जयंती पर शहर में भव्य आयोजन, समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फाजिल्का। शहर में अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए समाज के उत्थान, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस मौके पर अग्रवाल समाज के प्रधान नरेंद्र अग्रवाल, संरक्षक सुशील गुप्ता और जिला प्रधान नरेश मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के संपन्न वर्ग को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए। वक्ताओं ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और देश की प्रगति में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।