ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 28 September 2026

Fazilka News :- निःशुल्क शुगर व बीपी जांच शिविर में लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Fazilka News :- निःशुल्क शुगर व बीपी जांच शिविर में लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

फाजिल्का: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन, फाजिल्का की ओर से फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट परवीन धनजू के सुपुत्र रिशंक कम्बोज के 23वें जन्मदिवस के अवसर पर शास्त्री चौक में निःशुल्क शुगर एवं बीपी जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपने शुगर और रक्तचाप की जांच करवाई। डॉ. मोहन दियोल की टीम एवं डॉ. चंद सिंह ने नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट राज कुमार वर्मा ने कहा कि समाज सेवा ही किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पहचान है। जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। फाउंडेशन अध्यक्ष एडवोकेट परवीन धनजू ने शिविर में पहुंचे नागरिकों, डॉक्टरों की टीम, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। शिविर को सफल बनाने में महामंत्री सुमन कटारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पाहवा एवं कमलेश चुघ, संगठन सचिव विकास महिंद्रू, सचिव दीपक बाबा, महिला प्रकोष्ठ संयोजक कंचन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुनील कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर रूढ़, कोषाध्यक्ष गौरव चुघ, नवीन छाबरा, संदीप सचदेवा, रोशन बजाज, अंकुश वर्मा, कंचन शर्मा, नौरंग लाल, बलजीत सिंह, परमजीत कौर और कुलदीप धूड़िया सहित सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था की ओर से भविष्य में भी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।