Sunday, 04 October 2026
Punjab
Fazilka News :- नवरात्रों में शहरवासियों की सुख समृद्धि के लिए सभी धार्मिक संस्थाएं करण गिल्होत्रा फाउंडेशन संग मिलकर करवाएगी महामाई की चौकी
फाजिल्का। नवरात्रों के पावन अवसर पर शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना को लेकर शहर की सभी धार्मिक संस्थाओं संग मिलकर करण गिल्होत्रा फाउंडेशन की ओर से महामाई की भव्य चौकी का आयोजन किया जा रहा है।
फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि 13 अक्टूबर, मंगलवार को तीसरे नवरात्रे पर पुरानी सब्जी मंडी, भगवान पशुराम मंदिर के नजदीक फाजिल्का में शाम 7 बजे से महामाई की चौकी शुरू होगी। इस अवसर पर माता रानी का भव्य दरबार सजाया जाएगा।धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक एवं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख सितारे रोशन प्रिंस होंगे। वह अपने मधुर भजनों के माध्यम से महामाई का गुणगान करेंगे और श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
फाउंडेशन की ओर से फाजिल्का सहित पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन शहर की सुख-शांति, समृद्धि के लिए माता रानी के चरणों में समर्पित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने को आमंत्रित किया है ।