Thursday, 01 October 2026
Punjab
Fazilka News-:पोलियो को खत्म कर सकते हैं तो नशे को क्यों नहीं: संदीप सिंह भट्टी
फाजिल्का: आम आदमी पार्टी की ओर से “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत संदीप सिंह भट्टी को हलका स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने पहले कार्यक्रम के दौरान गांव चुग्गे गुलाब में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने नशों के खिलाफ समाज के हर वर्ग को एकजुट होने की अपील की।
संदीप सिंह भट्टी ने कहा कि “अगर सरकार और लोगों के संयुक्त प्रयासों से पोलियो जैसी बीमारी को खत्म किया जा सकता है तो नशों को क्यों नहीं?” उन्होंने कहा कि नशों के खात्मे की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है। लोगों के सक्रिय सहयोग के बिना नशों के खिलाफ लड़ाई को सफल नहीं बनाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि परिवारों, पंचायतों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को नशों के खिलाफ एकजुट होकर काम करना चाहिए। युवाओं को नशों से दूर रखकर खेलों, शिक्षा और रोजगार की ओर प्रेरित करना समय की बड़ी जरूरत है।
संदीप सिंह भट्टी ने लोगों से अपील की कि नशों संबंधी जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाया जाए और नशों के खिलाफ चल रही मुहिम में अधिक से अधिक सहयोग दिया जाए।