ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Sunday, 04 October 2026

Fazilka News-:रेडिएंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राथमिक खेलों में जीते स्वर्ण पदक

Fazilka News-:रेडिएंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राथमिक खेलों में जीते स्वर्ण पदक

फाजिल्का: रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहूआना बोदला के प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, शतरंज, हैंडबॉल, योग और रस्साकशी आदि खेलों में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए सभी खेलों में स्वर्ण पदक जीते।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधकीय कमेटी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, सहयोग, धैर्य और जीतने का जज्बा पैदा होता है।

प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी तेजी, ताकत और शारीरिक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी नियमित मेहनत और अभ्यास ने उन्हें शानदार परिणाम हासिल करने में सहायता की।

इस अवसर पर स्कूल के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज धमेजा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना पैदा करने के साथ उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल नीत‍ि सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, खेल शिक्षकों की रहनुमाई और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

अकादमिक प्रमुख डॉ. गुरवीन कौर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलों का संतुलन बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि खेलों में मिली यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने और खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 स्कूल प्रबंधकीय कमेटी की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी गई। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये नन्हे खिलाड़ी भविष्य में भी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर ऊंची मंजिलें हासिल करते हुए स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम और भी रोशन करेंगे।