ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Sunday, 04 October 2026

Fazilka News :-श्री राम शरणम आश्रम में रक्तदान शिविर में 304 यूनिट रक्तदान

Fazilka News :-श्री राम शरणम आश्रम में रक्तदान शिविर में 304 यूनिट रक्तदान

फाजिल्का,  पेस्टिसाइड्स फर्टिलाइजर सीड्स शॉपकीपर वर्कर वेलफेयर सोसायटी, फाजिल्का एवं श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी, फाजिल्का के सामूहिक सहयोग से रविवार को श्री राम शरणम आश्रम, फाजिल्का में स्वर्गीय श्री विनोद कुमार जैन जी की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फाजिल्का के रक्तदानियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 304 यूनिट रक्तदान किया।इस विशेष मौके मेम्बर आफ पार्लियामेंट शेर सिंह घुबाया जी भी पहुंचे और उनके द्वारा संस्था द्वारा किया गया रक्तदान की सराहना की शिविर में फाजिल्का ब्लड बैंक तथा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज की टीमों द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। विशेष रूप से A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्त की कमी को देखते हुए बड़ी संख्या में इन रक्त समूहों के रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिली।

इस अवसर पर पेस्टिसाइड्स फर्टिलाइजर यूनियन के प्रधान कृष्ण कंबोज, चन्द्र जैन, संजीव धूड़िया, गुलशन गुम्बर, दीपक धमीजा, पवन मक्कड़, राघव झांब,राजेश जैन, रजिंदर कंबोज, शशि कांत गर्ग, कुलदीप रिणवा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पहली बार श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी, फाजिल्का के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी के अनेक सदस्यों एवं रक्तदानियों ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में योगदान दिया। उन्होंने श्री राम कृपा सेवा संघ द्वारा समय-समय पर लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की बात कही।

शिविर की खास बात यह रही कि 100 से अधिक नए रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया, जिससे युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

दोनों टीमों ने किया रक्त संग्रह

शिविर में फाजिल्का ब्लड बैंक की टीम द्वारा 151 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त संग्रह बीटीओ डॉक्टर मनीष के नेतृत्व में मैडम रंजू गिरधर, रजनीश चलाना, हेमंन सुथार,सुरिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, गुरभिदर सिंह, राज सिंह, रंजीत सिंह एवं रजनीश चलाना की टीम द्वारा किया गया।

वहीं फरीदकोट मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी 153 यूनिट रक्त संग्रहित किया। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज की टीम का नेतृत्व बीटीओ डॉक्टर मैडम रीचा गुप्ता ने किया तथा उनकी टीम ने रक्त संग्रह करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को उपहार, पॉली बैग, प्रशंसा पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के शिविर प्रभारी राजीव कुकरेजा तथा नीरज खोसला, गिरधारी सलग, विकास झिंझा, जसवंत प्रजापति, मनोज रोड़ा, परमजीत सिंह, संजीव छाबड़ा, अनिल छाबड़ा, नीरज ठकराल, अंकुश ग्रोवर, राघव नागपाल, अमित ग्रोवर, नेहा ग्रोवर, पूजा नागपाल स्वपन नारंग ,एवं किरण प्रभा ने बताया कि पेस्टिसाइड्स फर्टिलाइजर सीड्स यूनियन के साथ यह संस्था का पहला संयुक्त रक्तदान शिविर था। फाजिल्का वासियों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री राम शरणम आश्रम के प्रधान दीनानाथ सिदेवा जी ने दोनों संस्थाओं को सफल रक्तदान शिविर के लिए बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आश्रम की ओर से आश्वासन दिया कि भविष्य में भी रक्तदान शिविर लगाने के लिए आश्रम के द्वार संस्थाओं के लिए खुले हैं और जरूरत पड़ने पर यहां रक्तदान शिविर आयोजित किए जा सकते हैं।

श्री राम कृपा सेवा संघ के सदस्यों ने शिविर में पहुंचे सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

संस्था द्वारा बताया गया कि अगला रक्तदान शिविर 11 अक्टूबर को फाजिल्का के अग्रवाल कम्युनिटी हॉल में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।