Monday, 28 September 2026
Punjab
Fazilka News-:- ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सीधा भुगतान देने की मांग, फूड ग्रेन एंड एलाइड वर्कर यूनियन की सूबा स्तरीय बैठक
जीरा, मखू -: फूड ग्रेन एंड एलाइड वर्कर यूनियन की एक सूबा स्तरीय मीटिंग किंग्स विला मखू में की गई, जिसमें पंजाब भर से यूनियन के नेताओं ने भाग लिया। इस मीटिंग में यूनियन के जनरल सचिव जनाब खुशी मोहम्मद, प्रधान अवतार सिंह बिला, शमशेर सिंह कोटकमपूरा, गुरबख्श सिंह बद्धनी कलां, रफी मोहम्मद, बलवीर सिंह लहरा, अनवर मसीह प्रधान मखू और विशेष तौर पर प्रसिद्ध समाज सेवक करन गिलहोत्रा ने भाग लिया। इस दौरान यूनियन की तरफ से करन गिलहोत्रा का विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर यूनियन द्वारा करन गिलहोत्रा द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई और पंजाब गवर्नर एवं पंजाब सीएम के साथ बैठक करवाने के लिए उनका धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि वह यूनियन सदस्यों की मांगों को पंजाब सरकार व केंद्र सरकार से हल करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

वक्ताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि फूड एजेंसियों जैसे कि मार्कफेड, पंजाब स्टेट वेयर हाउस, पनसुप, पनेग्रेन में काम करते मजदूरों को भी ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाई जाए और इनका बनता भुगतान इनको सीधा दिया जाए। इन गरीब पल्लेदार मजदूरों का ठेकेदारों द्वारा पूरे पंजाब में लंबे समय से शोषण किया जा रहा है और बहुत-बहुत कम मजदूरी देकर इनसे काम कराया जा रहा है। ना ही बनता प्राविडेंट फंड एक्ट 1952 और ई.एस.आई. जमा करवाया जा रहा है और ना ही समय पर मजदूरी का भुगतान किया जाता है।
इस मौके पर टोली नेता बिक्कर धनोला, बलविंदर शाहकोट, परमिंदर नकोदर, शरबजीत सिंह रायकोट, जगतार सिंह मलोट, नरिंदर सिंह फतेहगढ़ चूडिय़ां, मलकीत सिंह दुराहा, मेवा सिंह समराला, गुरमेल सिंह कोटकमपूरा, देश सिंह मुक्तसर, अमृतपाल सिंह निहाल सिंह वाला, जगतार मसीह, सुक्खा मसीह बहिकां, जसपाल तलवंडी, बूटा मसीह, जसपाल तोते वाला, प्रगट सिंह पिंका, सुनील सरपंच, पूरन मसीह, पत्रस मसीह आदि हाजिर थे।