ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 20 February 2023

राईस शैलर के बायलर में लगी भयंकर आग, हजारों का हुआ नुकसान

राईस शैलर के बायलर में लगी भयंकर आग, हजारों का हुआ नुकसान

अबोहर-  (पंजाब वार्ता ब्यूरो)-गांव आलमगढ धर्मपुरा रोड पर बने  एक शेलर  में आज अचानक आग लग गई। मौके पर पहुचें दमकल कर्मचारियों ने बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। जिससे शैलर मालक का हजारों रुपए का नुकसान हो गया लेकिन फिर भी आग पर समय पर काबू पाए जाने से बउ़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर बनी आरएलबी रायस मिल में आज सुबह मजदूरों ने देखा कि बायलर में से धुंआ निकल रहा था उन्होनें इसकी सूचना शैलर मालिक सूबा सिह को दी जिन्हानें मौके पर पहुचंकर दमकल विभाग को सूचित किया जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारी प्रगट सिंह, नसीब सिंह ओर लवप्रीत ने बडी मशक्त से काफी ऊंचाई पर लगे बायलर की आग को बुझााया। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस बायरल में आगजनी का कारण हीट होना बताया जा रहा है।