ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Sunday, 09 June 2024

Jalalabad-भ्रूण की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर के डाक्टर डा. अनिल छाबड़ा व सहयोगी महिला पर पर्चा दर्ज

Jalalabad-भ्रूण की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर के डाक्टर डा. अनिल छाबड़ा व सहयोगी महिला पर पर्चा दर्ज

जलालाबाद/ - (पंजाब वार्ता ब्यूरो)- थाना सिटी पुलिस ने भ्रूण की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर के डाक्टर व सहयोगी महिला पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी बूटा सिंह ने बताया कि उनको डीएफपीओ सिविल सर्जन कार्यालय फाजिल्का डा. कविता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि डा. अनिल छाबड़ा द्वारा दुर्गा मैमोरियल अस्पताल अल्ट्रासाउंड सेंटर जलालाबाद, प्रवीन रानी वासी गांव सड़ियां जलालाबाद द्वारा गैरकानूनी ढंग से गर्भवती महिला के भ्रूण की जांच की। जिस संबंधी सीनियर पुलिस कप्तान की मंजूरी के बाद पुलिस ने आरोपियों पर धारा 23/25 पीएनडीटी एक्ट, 120बी, 34 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।