ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Thursday, 24 October 2024

साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात स्विफ्ट कार चालक पर पर्चा दर्ज

साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात स्विफ्ट कार चालक पर पर्चा दर्ज

फाजिल्का - थाना सिटी पुलिस ने साइकिल सवारों को टक्कर मारने वाले अज्ञात स्विफ्ट कार चालक पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि उनको गुरविंदर सिंह पुत्र बाज सिंह निवासी राधा स्वामी कॉलोनी फाजिल्का ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तिथि 11-09-2024 को उसके पिता बाज सिंह एक दुकान के शुभ मुहूर्त के लिए करीब 10 बजे अपने साइकिल पर सवार होकर चौधरियों वाली गली फाजिल्का आए थे। मुहूर्त के बाद करीब 12, सवा 12 बजे वे किसी काम के लिए नगर कौंसिल कार्यालय फाजिल्का जा रहे थे, तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार नंबर पीबी-22वी-1135 ने टक्कर मार दी। उसके पिता को संभालने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर धारा 281/ 12ए/ 125बी/ 324(4) बीएनएस 427/279/337 के अधीन पर्चा दर्ज किया है।

सूत्र से मिली जानकारी अनुसार जिस कार ने उक्त आदमी को टक्कर मारी वह कार सुरेंद्र कुमार पुत्र झंटा राम ढाणी मुंशी राम( बहक खास) की बताई जा रही है