ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 20 February 2023

मारपीट करने वाले आधा दर्जन आरोपियों पर पर्चा दर्ज

मारपीट करने वाले आधा दर्जन आरोपियों पर पर्चा दर्ज

फाजिलका--(दलीप दत्त)-   थाना सदर पुलिस ने एक महिला की मारपीट करने वाले आधा दर्जन आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि उनको सीमा रानी वासी मंडी हजूर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह वासी मंडी हजूर सिंह और 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मारपीट की। जिसकी रंजिश की वजह यह है कि उसके घर पर प्रोग्राम था। जिनका जेनरेटर खराब हो गया था। जब उन्होंने कुलदीप सिंह से जेनरेटर मांगा तो जेनरेटर न देने के बहाने कुलदीप सिंह व उसके साथी गाली-गालौज करने लगे और मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 324, 323, 34 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।