Wednesday, 22 February 2023
Crime
सिविल अस्पताल की जेनरेटर से 2 बैट्रियां चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज
फाजिलका-(दलीप दत्त)-थाना सिटी पुलिस ने सिविल अस्पताल की जेनरेटर से 2 बैटरी चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि उनको प्रदीप कुमार इलेक्ट्रीशियन सिविल अस्पताल फाजिल्का ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 फरवरी को सिविल अस्पताल में बिजली ना होने के कारण जनरेटर चालू करने लगे तो उसमें मौजूद दो बैट्रियां को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिसके बाद एसएमओ फाजिल्का को शिकायत दी गई। उसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 379 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।