ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Tuesday, 15 September 2026

जीनियस कान्वेंट स्कूल कटैहड़ा में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश महोत्सव

जीनियस कान्वेंट स्कूल कटैहड़ा में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश महोत्सव

कटैहड़ा। जीनियस कान्वेंट स्कूल में गणेश महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण और उत्साह से सराबोर नजर आया।

विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा ग्रोवर ने बताया कि कार्यक्रम में जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान गणेश का स्वरूप धारण कर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की सुंदर वेशभूषा और मासूम प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया तथा आयोजन की शोभा बढ़ा दी।

इसके बाद भगवान गणेश की आरती आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन का आनंद लेते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया और विद्यालय द्वारा आयोजित इस संस्कारपूर्ण कार्यक्रम की सराहना की।

कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा ग्रोवर ने बच्चों और स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय की प्रिंसिपल कविता सपड़ा और एमडी राघव सपड़ा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया