ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 10 June 2024

शोक संदेश-:नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार लछमण दोस्त ,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

शोक संदेश-:नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार लछमण दोस्त ,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

फाजिल्का-(पंजाब वार्ता ब्यूरो)-फाजिल्का प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार पूर्व पार्षद लछमण दोस्त का सोमवार शाम को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और बठिंडा के एम्स हॉस्पिटल में उपचारधीन थे। जैसे ही पत्रकार साथी लछमण दोस्त के निधन की खबर यहाँ पहुंची तो शहर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लछमन दोस्त में खबरों को लेकर एक अलग उत्साह था और वह अपने न्यूज पीस को प्रेजेंट करने के लिए नए तरीके अपनाया करते थे. खबरों पर उनकी समझ और आसान भाषा में खबरों को समझाने की उनकी कला उन्हें भीड़ से अलग करती थी. लछ्मण को संतुलित बातचीत और उनकी समाचार रिपोर्टों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। प्रेस क्लब के प्रधान दविंदरपाल सिंह दुरेजा और जलेश ठठई लक्की ने कहा कि भाई लछ्मण दोस्त के परिवार पर विपत्ति का जो पहाड़ टूट पड़ा है ऐसे कठिन समय में वाहिगुरु दुखी परिवार को शांति और बल प्रदान करे। उधर चेयरमैन डॉ कपिल त्रिखा ,सरंक्षक लीलाधर शर्मा ने कहा कि लछ्मण दोस्त के निधन की क्षति पत्रकारिता जगत के आलावा पुरे समाज को हुई है जो कभी नहीं पूरी की जा सकती। दुख की इस घड़ी में पंजाब वार्ता टीम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करतीं हैं । ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और पीछे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।