Friday, 25 September 2026
Punjab
क्राइम ज़िला फाज़िल्का
2 ग्राम हेरोइन समेत एक काबू
जलालाबाद- थाना अमीर खास पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी एस.आई मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी एफ.एफ. रोड होटल निर्वाण से लिंक रोड दरोगा को जा रही थी तो मोबाइल टावर अमीर खास के पास सामने से एक नौजवान, जिसने काले रंग का परना बांधा हुआ था, पुलिस की गाड़ी को देखकर एकदम घबरा गया और अपनी पैंट की दाईं जेब में से पारदर्शी लिफाफा सड़क किनारे घास-फूस में फेंक कर भागने लगा जिसको काबू करके फेंके गए लिफाफे को चेक करने पर उसमें से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और उसकी पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र बलवंत सिंह वासी चक्क काठगढ़ उर्फ दरोगा के रूप में हुई। जिस पर धारा 21/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
गाड़ी से टक्कर मारने वाले 2 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज
जलालाबाद- थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने गाड़ी से टक्कर मारने वाले 2 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सवार सिंह ने बताया कि उनको गुरप्रीत सिंह पुत्र राम सिंह वासी गांव पंजे के उताड़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने भांजे अमृत सिंह के साथ काम के लिए जलालाबाद जा रहा था तो कालू वाला पुल के पास लिंक रोड बलाकी वाला के पास पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी जिससे वे गिर गए और गाड़ी सवारों की पहचान करमजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह और लवप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह वासी मलोट शहर के रूप में हुई। जिन पर धारा 281, 324(4), 125, 125बी, 351(2) बी.एन.एस. के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
नशा करते हुए 2 व्यक्ति किए काबू
जलालाबाद- थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने नशा करते हुए 2 व्यक्तियों को काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करती हुई नहर पटरी सुखेरा बोदला से लद्धू वाला के पास पहुंची तो मोर्चा में देखा कि 2 व्यक्ति नशे का सेवन कर रहे थे जिनको काबू करके उनके पास से एक लाइटर, पेपर पन्नी और 10 रुपये का नोट बरामद किया गया और उनकी पहचान दविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह और जसविंदर सिंह पुत्र शाम सिंह वासी गांव फत्तू वाला के रूप में हुई। जिन पर धारा 27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
22 ग्राम हेरोइन समेत 2 काबू
फाजिल्का- थाना अरनीवाला पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन समेत 2 व्यक्तियों को काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध पुरुषों की चेकिंग के संबंध में गांव बन्नावाला-ढिप्पांवाली चौराहे के पास सेम नाला के पास पहुंची तो बन्नावाली साइड से आ रहे 2 नौजवान पुलिस पार्टी को देखकर खिसकने लगे जिनको काबू करके तलाशी लेने पर उनके पास से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और उनकी पहचान करन सिंह उर्फ करनी पुत्र कुलदीप सिंह वासी वार्ड नंबर 4 अरनीवाला और रमेश सिंह उर्फ रमेश दर्जी पुत्र महिंदर सिंह वासी वार्ड नंबर 1 अरनीवाला के रूप में हुई। जिन पर धारा 21/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
12 ग्राम हेरोइन समेत 2 काबू
फाजिल्का- थाना अरनीवाला पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन समेत 2 व्यक्तियों को काबू किया है। जांच अधिकारी एस.आई जयवीर ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग के संबंध में गांव अरनीवाला से लिंक रोड डब्बवाला कलां को जा रही थी तो सड़क के साथ 2 नौजवान अरनीवाला को आ रहे थे जो सरकारी गाड़ी की लाइट देखकर अपने हाथ में से पारदर्शी मोमी लिफाफा फेंक कर खिसकने लगे जिनको काबू करके लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और उनकी पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ साजन उर्फ साजी पुत्र कुलदीप सिंह वासी अरनीवाला और साजन सिंह पुत्र जगदीश सिंह वासी टिब्बा बस्ती अरनीवाला के रूप में हुई। जिन पर धारा 21/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
घर में दाखिल होकर मारपीट करने वाले 28 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज
फाजिल्का- थाना अरनीवाला पुलिस ने घर में दाखिल होकर मारपीट करने वाले 28 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि उनको प्रीतम कौर पत्नी प्रेम सिंह वासी लोक डिपो लाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि विजय सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, अंजू रानी पत्नी विजय सिंह वासी भट्ठा रोड सिंहपुरा, गोरा सिंह, अजय सिंह वासी सलेमशाह, बॉबी, गिंदू वासी जट्टवाली, सुखचैन सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह, अंग्रेज सिंह पुत्र जस्सा सिंह वासी कन्धवाला हाजर खान और 20 से 30 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के अंदर दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की और चोटें मारी हैं जिस संबंधी सिविल अस्पताल की एम.एल.आर. के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त व्यक्तियों पर धारा 115(2), 324(5), 331(4), 333, 191(3), 190 बी.एन.एस. के अधीन पर्चा दर्ज किया है।
:::::
25 ग्राम अफीम समेत एक काबू
फाजिल्का- थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने 25 ग्राम अफीम समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करती हुई लिंक रोड मंडी लाधूका के पास पहुंची तो लिंक रोड के दाईं तरफ एक खाली दुकान के पास एक नौजवान मोमी लिफाफा लेकर खड़ा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम घबरा गया और भागने लगा जिसको पुलिस पार्टी ने काबू करके तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम अफीम बरामद हुई और उसकी पहचान संदीप कुमार पुत्र जंगीर चंद वासी मंडी लाधूका के रूप में हुई। जिस पर धारा 18/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
10 नशीली गोलियों समेत एक काबू
फाजिल्का- थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने 10 नशीली गोलियों समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी हवलदार सरिता रानी ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो गश्त के दौरान पानी वाली डिग्गी जंड वाला खरता रोड फाजिल्का के पास से एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से 10 नशीली गोलियों बरामद हुईं जिसकी पहचान कृष्ण लाल पुत्र मुंशी राम वासी खटीकां मोहल्ला फाजिल्का के रूप में हुई। जिस पर धारा 22/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज
अबोहर- थाना सदर अबोहर पुलिस ने डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एच.सी सुखमन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग के संबंध में इलाका गश्त के दौरान गांव आलमगढ़ को जा रही थी तो सामने से एक व्यक्ति डगमगाता और झूलता हुआ दिखाई दिया जिसको शक के आधार पर रोक कर उसका डोप टेस्ट करवाया गया जो पॉजिटिव आया और व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार पुत्र कालू राम वासी गांव आलमगढ़ के रूप में हुई। जिस पर धारा 27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर 2 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज
अबोहर- थाना सिटी 2 अबोहर पुलिस ने डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर 2 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एच.सी जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में अजीमगढ़ लिंक रोड से हनुमानगढ़ बाईपास अबोहर को जा रही थी तो सड़क के साथ कीकरों में नौजवान बैठे दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर खिसकने लगे जिनको शक के आधार पर काबू किया गया और उनके बोलने, चेहरे और आंखों से नशा किया हुआ प्रतीत होता था जिस कारण डोप टेस्ट करवाया गया और उनकी पहचान सुधीर पुत्र राम कुमार वासी गली नंबर 0 राजीव नगर अबोहर और विशाल पुत्र अकबर वासी गली नंबर 0 राजीव नगर अबोहर के रूप में हुई। जिस पर धारा 27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
मारपीट वाले 3 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज
अबोहर- थाना बहाववाला पुलिस ने मारपीट वाले 3 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई लखविंदर सिंह ने बताया कि उनको दीपू पुत्र राजिंदर पुत्र मोहन लाल वासी गांव रायपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की है जिस संबंधी सिविल अस्पताल की एम.एल.आर. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदीप पुत्र वासी सीतो गुन्नो, हैप्पी और अभिषेक कुमार पुत्र विष्णु कुमार वासी सीतो गुन्नो को नामजद किया है। जिन पर धारा 115(2), 117(2), 3(5) बी.एन.एस. के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज
अबोहर- थाना बहाववाला पुलिस ने डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान हिम्मतपुरा रोड के पास बंद पड़े एच.पी. पंप के पास पहुंची तो सामने से एक नौजवान डगमगाता और झूलता हुआ आता दिखाई दिया जिसको रोक कर शक के आधार पर उसका डोप टेस्ट करवाया गया जो पॉजिटिव आया और उसकी पहचान मनजोत सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासी बाजीदपुर भोमा के रूप में हुई। जिस पर धारा 27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
::::::