ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Friday, 25 September 2026

Fazilka News-:नेशनल डिग्री कॉलेज में मनाया गया एनएसएस दिवस

Fazilka News-:नेशनल डिग्री कॉलेज में मनाया गया एनएसएस दिवस

फाजिल्का, रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहूआणा बोदला के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है कि स्कूल के होनहार विद्यार्थी प्रीत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर की बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। प्रीत सिंह की इस उपलब्धि से स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

एनएसएस यूनिट के इंचार्ज सहायक प्रोफेसर हरविंदर सिंह और सहायक प्रोफेसर सविता कुमारी ने बताया कि कॉलेज में एनएसएस यूनिट पिछले चार वर्षों से चलाई जा रही है। इसमें हर साल स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि एनएसएस दिवस हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है। इसी के तहत कॉलेज में स्वयंसेवकों ने भाषण, कविता और क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर संजीव कुमार मार्शल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं की भागीदारी के महत्व के बारे में बताते हुए देश की समस्याओं को दूर करने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उनके विचार ध्यानपूर्वक सुने और उन पर अमल करने का संकल्प लिया।

क्विज और भाषण प्रतियोगिता में सिद्धांत (बीए भाग तीसरा) और हरप्रीत (बीए भाग दूसरा) ने पहला स्थान हासिल किया। मोनिका (बीए भाग दूसरा) ने दूसरा तथा वंश नारंग (बीए भाग पहला) ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को एनएसएस दिवस की बधाई देते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया।