ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 20 February 2023

नगर कौंसिल द्वारा अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया

नगर कौंसिल द्वारा अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया

फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का में नगर कौंसिल द्वारा फिर से अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया गया जिसके तहत फाजिल्का के खातिया मोहल्ले में सामान उठाया गया। इस दौरान नगर कौंसिल के अमले के साथ लोगों की बहसबाजी भी देखने को मिली। इस संबंधी नगर कौंसिल के सेनेट्री इंस्पेक्टर नरेश खेड़ा ने बताया कि डीसी सेनू दुग्गल के आदेशों के बाद उनके द्वारा अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया गया था जिसके तहत खातिया मोहल्ला में अवैध कब्जाधारकों का सामान जब्त किया गया है। इसके साथ ही यहां कब्जे भी हटवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जगह पर किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।