ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Tuesday, 15 September 2026

सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल नंबर 1 में उत्साह से मनाया गया हिंदी दिवस

सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल नंबर 1 में उत्साह से मनाया गया हिंदी दिवस

फ़ाज़िल्का। स्थानीय सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल नंबर 1 में हिंदी दिवस उत्साह, गरिमा और सम्मान के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसके व्यापक महत्व से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य अध्यापक हरविंद्र सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के इतिहास, इसे प्रतिवर्ष मनाने के उद्देश्य तथा दैनिक जीवन में हिंदी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण भाषा है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को आपस में जोड़ने में सहायक है।

विद्यालय के अन्य अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की राजभाषाओं में प्रमुख स्थान रखती है और एक सशक्त संपर्क भाषा के रूप में विविधता से भरे देश को जोड़ने का कार्य करती है।

इस अवसर पर मैडम सिमता और अंजू चगती ने बच्चों को हिंदी साहित्य, भाषा की सुंदरता तथा उसके प्रयोग से जुड़ी रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुद्ध हिंदी बोलने, पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के पूरे स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। समारोह में रेखा शर्मा, सुनैना, जसप्रीत कौर, वरिंदर वर्मा, हेमलता और सुमन रानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अध्यापकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भाषा के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के निरंतर विकास तथा दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।