ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Saturday, 12 September 2026

सर्व हितकारी विद्या मंदिर फाजिल्का ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

सर्व हितकारी विद्या मंदिर फाजिल्का ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

फाजिल्का। शहर के प्रतिष्ठित सर्व हितकारी विद्या मंदिर ने गांव धरांगवाला में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। फाजिल्का जोन की ओर से उतरे विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 36 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, 4x100 मीटर रिले तथा हैमर थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की शानदार खेल प्रतिभा को देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

अंडर-14 वर्ग: आरोही, यशिका, अन्वी, वृत्ति, रज्जू, आरव, यक्षित, अंश और कृतिका।

अंडर-17 वर्ग: आकाशदीप, वंश, मोहित, संचित, समर, सीरत, लव्या, करण, विजय कौर, खुशी, अमृत और साम्या।

अंडर-19 वर्ग: समर कंबोज, जतिन, गौतम, युवराज, दोसुखजीत और नाजिया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने जोश और अनुशासन के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। इस उपलब्धि से विद्यार्थियों के अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

प्रबंधक समिति एवं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मधु शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनकी कोच श्रीमती रानी ग्रेवाल को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर ऐसी ही उत्कृष्ट सफलताएं प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

पदक तालिका

पदक संख्या
स्वर्ण पदक 36
रजत पदक 6
कांस्य पदक 5
कुल पदक 47