ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Thursday, 22 October 2026

सर्व हितकारी विद्या मंदिर के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लहराया परचम

सर्व हितकारी विद्या मंदिर के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लहराया परचम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से गत 17 अक्टूबर 2026 को स्थानीय एम.आर. स्टेडियम (M.R. Stadium) में ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वहितकारी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अंडर-11 (Under-11) श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
लड़कियों की टीम प्रतियोगिता में प्रियांशी, तोयश और शायरा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और टीम को जीत दिलाई। वहीं, लड़कों की टीम में हरमन और अगम ने अपनी प्रतिभा और रणनीति के बल पर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विद्यालय प्रबंधक समिति एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और उनकी कोच श्रीमती बख्शीश कौर को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।