Thursday, 22 October 2026
Punjab
राष्ट्रीय स्तर पर चमके सर्वहितकारी विद्या मंदिर फाजिल्का के विद्यार्थी, बैडमिंटन में तीसरा और वंदना प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
फाजिल्का: अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान 'विद्या भारती' द्वारा नई दिल्ली में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महाकुंभ में देश के 10 विभिन्न क्षेत्रों—उत्तर, मध्य, बिहार, ईस्ट यूपी, दक्षिण मध्य, दक्षिण, राजस्थान, पूर्व, वेस्ट यूपी और पश्चिम—की टीमों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच फाजिल्का के सर्वहितकारी विद्या मंदिर की अंडर-14 लड़कों की बैडमिंटन टीम में तैविश ,अभिजोत गुरवीर व समर्थ बिहानी ने अपने उत्कृष्ट खेल और असाधारण तालमेल का परिचय देते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया। इस समारोह में विद्या भारती की वंदना प्रतियोगिता भी अखिल भारतीय स्तर पर करवाई गई जिसमें सर्वहितकारी विद्या मंदिर फाजिल्का ने प्रथम स्थान जीता।
इन बच्चों ने शुरुआत से ही अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों पर दबाव बनाए रखा और अंत तक अपनी बढ़त कायम रखते हुए यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
विद्यालय की प्रबंधक समिति एवं प्रिंसिपल श्रीमती मधु शर्मा जी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी विजेता खिलाड़ियों , उनके अभिभावकों और उनकी कोच श्रीमती बख्शीश कौर को हार्दिक बधाई दी।