ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Sunday, 19 February 2023

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रात श्री राम संकीर्तन मंदिर एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम का आयोजन

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रात श्री राम संकीर्तन मंदिर एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम का आयोजन

फाजिलका-(दलीप दत्त)- महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बीती रात श्री राम संकीर्तन मंदिर फाजिल्का में एक शाम भोले बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि रविवार सुबह पाठों के भोग व पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी मंदिरों में सुबह के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और वर्त रखने वाले श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के पूजन के साथ वर्त संपन्न किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि शनिवार सुुबह सवा आठ बजे अखंड परिक्रमा के साथ आयोजन की शुरूआत की गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह सवा दस बजे अखंड श्री राम चरित मानस के पाठ प्रारंभ किए गए। जबकि शनिवार पूरा दिन चारों पहर पूजा की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम पहर की पूजा सुबह पौने सात बजे से आठ बजकर 18 मिनट तक, दूसरे पहर की पूजा 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर एक बजकर 7 मिनट तक, तीसरे पहर की पूजा सायं 5 बजकर 45 मिनट से आठ बजकर 4 मिनट तक व चौथा पूजन रात्रि सवा 12 बजे से रात्रि तीन बजकर चार मिनट तक की गई। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम का आयोजन सवा आठ बजे हुआ। जिसमें एडवोकेट सुभाष चावला, एडवोकेट अनूप नागपाल, अनिल सेतिया, रागिनी चुघ, भरत भूष्ण गर्ग, बंटी पटवारी, सुशील फुटेला, रोशन लाल सेतिया विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान भजन गायक विशाल वर्मा, मेहर चंद व सदा लाल द्वारा शिव के भजनों का गुणगान किया गया। इस दौरान भजन भोले दी बरात चली गज बजके पर श्रद्धालु खूब झूमने को मजबूर हुए। उन्होंने बताया कि उक्त पूरा कार्यक्रम श्री राम मंदिर सुंदरकांड महिला समिति फाजिल्का द्वारा किया गया। मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर अखंड परिक्रमा का भोग डाला गया, जबकि अखंड श्री राम चरित मानस के पाठों का भोग सुबह सवा दस बजे डाला गया। जिसमें बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।