ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Thursday, 22 October 2026

दशहरा समारोह में टीम सहित पहुंचे कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू, कमेटी ने किया सम्मानित

दशहरा समारोह में टीम सहित पहुंचे कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू, कमेटी ने किया सम्मानित

फाजिल्का । फाजिल्का की नई आबादी में उतर रेलवे रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू अपनी टीम सहित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में सत्य, धर्म, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस दौरान रामलीला कमेटी के सदस्यों ने समरबीर सिंह सिद्धू का सम्मान किया और उन्हें दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए समरबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब हम आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें और समाज की बेहतरी के लिए काम करें।

इस अवसर पर पार्षद भजन लाल, ब्लॉक देहाती कांग्रेस प्रधान अशोक कंबोज, राकेश राधे, पूर्व प्रिंसिपल त्रिभुवन कुमार, माणिक वर्मा, अमन कंबोज, कुलदीप बराड़, जय चंद, टोनी, भूपिंदर सिंह, साहिल सेठी, रमन कंबोज और विक्रम यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।