ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Wednesday, 22 February 2023

प्राणनाथ मंदिर के समीप मकान में चोरी की वारदात, सोना व नगदी चोरी

प्राणनाथ मंदिर के समीप मकान में चोरी की वारदात, सोना व नगदी चोरी

फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का की चुघ गली में प्राणनाथ मंदिर के नजदीक चोरी की वारदात हुई है। एक बंद पड़े मकान में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी देते हुए सेजल ने बताया कि पारिवारिक मैंबर ब्यास गए हुए हैं उनको पीछे से फोन आया कि आपके घर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदाता में 10 से 12 तोला सोने के जेवरात, नगदी व अन्य सामान चोरी हो गया। इस की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।