Fazilka News-:मिशन 2027 के तहत टीम पूजा लूथरा सचदेवा का जनसंपर्क अभियान, राणा कॉलोनी में डोर-टू-डोर पहुंची टीम
फाजिल्का, मिशन 2027 के तहत हलके में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए टीम पूजा लूथरा सचदेवा ने राणा कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान टीम सदस्यों ने कॉलोनीवासियों से उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को लेकर बातचीत की।
डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था, सड़कों, सीवरेज और पीने के पानी सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे टीम के समक्ष रखे। टीम ने लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

टीम पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझना है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करने से क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों की जानकारी मिलती है और समस्याओं के समाधान को लेकर बेहतर योजना बनाई जा सकती है।
टीम ने कहा कि मिशन 2027 के तहत हलके के विभिन्न वार्डों और गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों से सीधे संवाद किया जा सके।