-आरोपी को 2-3 माह पहले भी हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा 25000 कैप्सूल की सप्लाई करने आए को पकड़ा था।
- बीजेपी में अच्छी पकड़ का दावा।
- भाजपा के जिला प्रधान काका कंबोज ने कहा कि मेरे ध्यान में नहीं है यह है कौन।
-सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े लीडरों के साथ हो रही है फोटो वायरल।
-अगर फोटो बीजेपी लीडरों के साथ आती है और आरोप लगने के बाद क्या फाजिल्का बीजेपी इस इस पर कोई खंडन करेगी।
फाजिल्का /श्रीगंगानगर/ फाजिल्का-( पंजाब पत्रिका ब्यूरो/ दलीप दत्त)- श्रीगंगानगर सदर पुलिस ने प्रतिबंधित घटक की नशे के 1 लाख 850 कैप्सूल और गोलियों की तस्करी के आरोप में पंजाब के फाजिल्का वासी भुपराम सोनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रीको चौकी प्रभारी कार्यवाहक एसएचओ अमन कुमार की ओर से टीम के सहयोग से की गई। उनकी ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। एसपी हरीशंकर यादव के निर्देश पर इस तस्करी के नेटवर्क की जांच एसएचओ सुभाष ढिल करेंगे। आरोपी को पकड़वाने में कांस्टेबल संदीप कुमार की विशेष भूमिका रही।
एएसपी दीपक शर्मा ने बताया कि नई आबादी, गली नंबर 3 फाजिल्का निवासी 55 वर्षीय भूपराम सोनी पुत्र जैलाराम को पकड़ा है। आरोपी यूपी 14 सीवाई 5140 में नशे की गोलियों की यह खेप लेकर जिला मुख्यालय पर आया था। आरोपी गौतम बुद्धनगर में लवकुश वाटिका के सामने सरकारी नर्सिंग कॉलेज के पीछे सुनसान जगह पर खड़ा था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भागने लगा। आरोपी से 36000 प्रीगाबालिन कैप्सूल, 64800 टेपेंटाडोल टेबलेट और 50 कैप्सूल ट्रामाडोल साल्ट के पाए गए। इस दौरान एएसआई हरिओम शर्मा, हेड कांस्टेबल रीडर मनफूल राम, आसूचना अधिकारी रघुवीर व राधेश्याम भी मौजूद थे।
डेढ़ साल से गंगानगर-हनुमानगढ़ में सप्लाई का आरोप
पड़ताल: आरोपी डेढ़ वर्ष से कर रहा था गंगानगर-हनुमानगढ़ में नशे की गोलियों की सप्लाई
एसएचओ सदर सुभाष ढिल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में करीब डेढ़ वर्ष से प्रतिबंधित घटक के कैप्सूल और गोलियों की तस्करी कर रहा था। आरोपी ऑन ऑर्डर नशे की खेप बताए गए स्थान पर देकर जाता था। आरोपी दोनों जिलों में अब से पहले 50 लाख से अधिक गोलियों की सप्लाई कर चुका है। आरोपी को 2-3 माह पूर्व हनुमानगढ़ पुलिस ने भी 25000 कैप्सूल की सप्लाई करने आए को पकड़ा था।
आरोपी प्रीगाबालिन 300 एमजी और 48000 टेपेंटाडोल 100 एमजी साल्ट के कैप्सूल और गोलियां हरियाणा की पंचकूला स्थित बायोमैक्स फार्मासिटीकल की बनाई हुई हैं। जबकि 16800 टेपेंटाडोल 100 एमजी गोलियां पंचकूला के बरूवाला स्थित सायरन फार्मा की बनाई हुई हैं। आरोपी से बरामद 50 ट्रामाडोल कैप्सूल बिना रैपर के पकड़े गए हैं। यह खेप आरोपी फिरोजपुर निवासी नशे की गोलियों के तस्कर से खरीदकर यहां सप्लाई देने आया था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद नशे की दवा की तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर राजनीतिक तस्वीरों की चर्चा
आरोपी की सोशल मीडिया पर कुछ बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल होने की चर्चा है। आरोपी के भाजपा में अच्छी पकड़ होने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि भाजपा के जिला प्रधान काका कंबोज ने कहा कि उनके ध्यान में नहीं है कि यह व्यक्ति कौन है। मामले में फाजिल्का भाजपा का कोई विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
नोट: पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में अंतिम दोष या निर्दोष होने का निर्णय न्यायालय करेगा।