अबोहर। सेठ छबीलदास डोडा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन शिवलाल डोडा ने पंजाब में नशा रोकने को लेकर भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग कथित तौर पर नशा तस्करों को प्रोत्साहन देते रहे हैं, वही अब नशा रोकने की मुहिम चलाने का ढकोसला कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
पंजाब सरकार में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री रहे एक विवादित नेता नशा बेचने वाले तस्करों को प्रोत्साहित कर रहा है। नशे की बड़ी खेप के साथ पड़ौसी शहर श्री गंगानगर में पकड़े गए फाज़िल्का निवासी भूपराम सोनी ने इस तथ्य को प्रमाणित किया है।
उन्होंने पड़ोसी शहर श्रीगंगानगर में नशीली दवाओं की खेप के साथ पकड़े गए फाजिल्का निवासी भूपराम सोनी के मामले का जिक्र करते हुए इसे अपने आरोपों से जोड़कर देखा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों और भूपराम सोनी के परिवार से जुड़े दावों का भी उल्लेख किया। डोडा ने कहा कि इन तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि नशे के कारोबार से जुड़े कथित राजनीतिक संरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो सके।
मान सरकार की कार्रवाई की सराहना
डोडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब से नशे के उन्मूलन के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उनके अनुसार, पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में अलग-अलग प्रकार के नशे ने राज्य में गहरी जड़ें जमा ली थीं।
उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से नशे के खिलाफ लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। डोडा ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों को ईमानदारी से सहयोग करना चाहिए।
फोटो होने का मतलब यह नहीं कि हम सब जानते हैं: ज्याणी
“किसी कार्यक्रम में किसी व्यक्ति के साथ फोटो हो जाने का यह मतलब नहीं कि हम उसके बारे में सब कुछ जानते हैं कि वह क्या कर रहा है या पहले क्या करता रहा है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों से मिलना और फोटो होना सामान्य बात है। केवल फोटो के आधार पर किसी व्यक्ति से संबंध या उसके कार्यों के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।
नोट: इस खबर में उल्लिखित राजनीतिक आरोप शिवलाल डोडा के बयान पर आधारित हैं। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।