Skip to content

Fazilka News अमृत मॉडल स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का सफल आयोजन 

प्रिंसिपल श्रीमती सुमन बाला ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत किया।

Fazilka News अमृत मॉडल स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का सफल आयोजन 
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

प्रतियोगिताएं ही विद्यार्थी को आगे बढ़ाने में सहायक हैं - प्रिंसिपल श्रीमती सुमन बाला

भारत विकास परिषद फाजिल्का द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकल्प किए जाते हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण (शाखा स्तरीय) प्रतियोगिता अमृत मॉडल स्कूल में आयोजित की गई। प्रिंसिपल श्रीमती सुमन बाला ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का एवं विभिन्न स्कूलों से प्रतियोगिता में भाग लेने आए विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री विक्टर छाबड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं ही आपको आगे बढ़ने में सहायक है। छोटा-छोटा प्रयास ही एक दिन बड़ी प्रतियोगिता का परिणाम बदल देता है। जानकारी देते हुए प्रकल्प प्रभारी मनीष डोडा व सचिन परुथी ने बताया कि यह प्रतियोगिता का द्वितीय चरण था, जिसमें प्रथम चरण (स्कूल स्तर) से विजेता छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न 16 स्कूलों से 64 बच्चों ने भाग लिया। जिला संयोजक श्याम पेड़ीवाल एवं अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना ही उद्देश्य नहीं है। परिषद का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को संस्कारित करना।

अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से साक्षी एवं देवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री संदीप छाबड़ा ने विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर परिषद से दिनेश शर्मा, सतपाल कृष्ण मोहला, अश्विनी आहूजा, वरुण बब्बर, अश्वनी ग्रोवर, गौरव आहूजा इत्यादि उपस्थित थे। सभी विजेताओं को एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जबकि सभी भागीदार प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।