Skip to content

गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू के खिलाड़ियों ने छठी पंजाब राज्य थांग-ता चैंपियनशिप में लगाई मेडलों की झड़ी

बरेटा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 14 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक

गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू के खिलाड़ियों ने छठी पंजाब राज्य थांग-ता चैंपियनशिप में लगाई मेडलों की झड़ी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

गॉडविन मैनेजमेंट ने हमेशा ही विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया: मैडम लखविंद्र कौर बराड़ 

फाजिल्का: गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू के खिलाड़ियों ने बरेटा, मानसा में आयोजित छठी पंजाब राज्य थांग-ता चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है और मेडलों की झड़ी लगा दी है।


इस बारे विद्यालय के डीपी मोहित सर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 14 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में आदित्य, गुरविंदर सिंह, तनवीर सिंह, अरुण, विक्रांत, नितीश, अर्शदीप, एकम, मयंक, सिमरन, शिवानी, मनत, सहजप्रीत और दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं प्रतियोगिता में ओजस्वी, जैतीक और अर्शदीप ने रजत पदक जीतकर अपनी उपलब्धि दर्ज करवाई। वहीं, गौरवी ने कांस्य पदक हासिल किया। ऋषभ ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।


इस मौके पर विद्यालय की मैनेजिंग कमेटी सदस्य मैडम लखविंद्र कौर बराड़ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय में खेलों को दिए जा रहे महत्व और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करके नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। मैनेजिंग कमेटी सदस्य एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी प्रोत्साहित करना जरूरी है, क्योंकि खेल विद्यार्थियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते हैं। प्रिंसिपल अभिलेख शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और डीपी मोहित सर को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।