Skip to content

39वें निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन रविवार को

39वें निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन रविवार को

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलालाबाद /फाजिलका-(दलीप दत्त)- शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालाबाद में रविवार को सुबह 9.30 बजे अरोड़वंश सभा द्वारा अध्यक्ष खरैती लाल मोंगा के नेतृत्व में 39वें आंखों, दिल, शूगर व बच्चों की बीमारियों, हड्डियों व जोड़ों के निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के मुख्यातिथि जलालाबाद के एमएलए जगदीप कंबोज गोल्डी होंगे, कैंप की अध्यक्षता उद्योगपति कपिल गुंगर तथ विशेष मेहमान प्रमुख समाजसेवी तथा नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जरनैल सिंह मुखीजा, आम आदमी पार्टी फाजिल्का के फाउंडर नेता देव राज शर्मा, पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर यूनियन के अध्यक्ष रजिंदर चुघ, म्यूसिपल कौंसलर रजिंदर परूथी, समाजसेवी रवि अरोड़ा, राइस मिल्लर एसोसिएशन जिला फाजिल्का के अध्यक्ष चरनजीत सिंह सोनू धमीजा, उद्योगपति व समाजसेवी भुपिंदर सिंह मदान तथा डीएसपी अतुल सोनी होंगे। उक्त कैंप की तैयारी के लिए आज मीटिंग की गई तथा समूह सदस्यों का कहना है कि उनके द्वारा कैंप की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं