Skip to content

फाजिल्का में रिहायशी मकान पर ईडी की रेड: मुक्तसर के कॉलोनाइजर के ससुराल पक्ष के घर पर दबिश; 4 गाड़ियों में आई टीम

स मामले में ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है

फाजिल्का में रिहायशी मकान पर ईडी की रेड: मुक्तसर के कॉलोनाइजर के ससुराल पक्ष के घर पर दबिश; 4 गाड़ियों में आई टीम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का - फाजिल्का शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को डेड रोड पर स्थित एक रिहायशी मकान में रेड की। बताया जा रहा है कि यह मकान श्री मुक्तसर साहिब निवासी वीरा ग्रुप के कॉलोनाइजर लवली कुक्कड़ के ससुराल पक्ष के परिवार से संबंधित है। 4 गाड़ियों में ईडी की टीम आई थी।

ईडी की टीम के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन फिलहाल छापेमारी के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी की टीम किस मामले की जांच के सिलसिले में यहां पहुंची है। छापेमारी के दौरान किसी दस्तावेज, नकदी या अन्य सामान की बरामदगी हुई है या नहीं, इस संबंध में भी कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
अब इस मामले में ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच एजेंसी के बयान या आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कार्रवाई के कारणों और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।