Skip to content

बार एसोसिएशन फाजिल्का ने एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू का किया स्वागत

बार एसोसिएशन फाजिल्का ने एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू का किया स्वागत

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका--(दलीप दत्त)-  जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का द्वारा नवनियुक्त एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू का स्वागत किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुलशन महरोक ने बताया कि सोमवार को नवनियुक्त एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू का स्वागत टीम सहित पहुंच कर किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की टीम द्वारा नवनियुक्त एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा नवनियुक्त एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू से शहर के हालातों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मैडम अवनीत कौर सिद्धू पहले फाजिल्का में बतौर एसपी की सेवाएं निभा चुके हैं। उनको फाजिल्का के बारे में अच्छी जानकारी है। इस अवसर पर मैडम अवनीत कौर सिद्धू ने जिला बार एसोसिएशन को विश्वास दिलाया कि शहर की कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में अपना कार्य पूरी ईमानदारी व तनदेही से करेंगे इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन ने मैडम अवनीत कौर सिद्धू को अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर एडवोकेट दीपक कटारिया उपप्रधान, एडवोकेट अमन‌ शर्मा महासचिव, एडवोकेट प्रभु दयाल कम्बोज उपस्थित रहे।