Skip to content

सेनिया रोड पर हड्डारोड़ी के नजदीक संदिग्ध हालातों में मिली युवक की लाश

सेनिया रोड पर हड्डारोड़ी के नजदीक संदिग्ध हालातों में मिली युवक की लाश

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)-फाजिल्का के सेनिया रोड पर हड्डारोड़ी के  नजदीक एक युवक की संदिग्ध हालातों में लाश मिली है। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची जिसकी लाश को फाजिल्का के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक का नाम धीरज कुमार है जोकि अन्नी दिल्ली का निवासी था। उन्होंने बताया कि मृतक वेटर का काम करता था जोकि बीती रात एक पैलेस में विवाह समागम में गया था जिसकी आज हड्डरोड़ी के नजदीक लाश बरामद हुई है। जिस बारे पता चला है कि आज सुबह घर से निकला था जोकि अचानक जमीन पर गिर पड़ा जिसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बारे में इस संबंधी मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचना दे दी गई है तथा लाश को फाजिल्का के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे वारिस कारवाई करवाएंगे वैसे ही कारवाई की जाएगी।