Skip to content

मारपीट करने व गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले 8 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

मारपीट करने व गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले 8 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका--(दलीप दत्त)-   थाना सदर पुलिस ने मारपीट करने व गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले 8 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उनको कुलबीर सिंह वासी मोहम्मद पीरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जतिंदर सिंह वासी पीर गुराया मोहल्ला फाजिल्का, संदीप कुमार वासी लालोवाली, गगन सिंह वासी ढींगरा कालोनी फाजिल्का, गौरव कुमार उर्फ गौरा टल्ल वासी नई आबादी फाजिल्का, गौरव उर्फ गट्टू वासी मलकाना मोहल्ला फाजिल्का, 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मारपीट की और गाड़ी की तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 324, 323, 341, 506, 427, 148, 149 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।