Skip to content

फाजिल्का पहुंचे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सह सचिव-राकेश नागपाल ने किया टीम सहित स्वागत

फाजिल्का पहुंचे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सह सचिव-राकेश नागपाल ने किया टीम सहित स्वागत

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सह सचिव जयंत कथीरिया ने पंजाब का दौरा किया जिला फाजिल्का पहुंचने पर जिला अध्यक्ष राकेश नागपाल ने  टीम सहित स्वागत किया  

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला फाजिल्का के पैटर्न लीलाधर शर्मा व  अध्यक्ष राकेश नागपाल ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सह सचिव जयंत कथीरिया पंजाब के दौरे पर निकले। गुरुवार को फाजिल्का पहुंचने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पैटर्न लीलाधर शर्मा ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की टीम से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई कि किस प्रकार उपभोक्ताओं को अपने कार्यों व खरीदारी के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह सचिव जयंत कथीरिया ने बताया कि पंजाब में ग्राहक पंचायत का कार्य जिला सतर पर विकास करें। इस हेतु ग्राहक जागरण के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर शुरू करना है। इस के अतिरिक्त साईबर क्राइम, डिजिटल फ्रॉड  और आनलाईन खरीदारी में क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए इसकी जानकारी महाविद्यालय, छात्र, छात्रों में सैमीनार के माध्यम से देने का कार्यक्रम की योजना बन रही है। इस अवसर पर राजन लूना, संदीप चलाना, नरेश मित्तल, मनोज नागपाल, दीपक नागपाल,   एडवोकेट मनोज त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, शलींदर सिंह शैली शाह, गगन मक्कड़ व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।