Skip to content

वान बाजार के निकट चौधरियां वाली गली में कपड़ों की दुकान पर चोरी, 2 लाख का सामान ले गए चोर

वान बाजार के निकट चौधरियां वाली गली में कपड़ों की दुकान पर चोरी, 2 लाख का सामान ले गए चोर

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का के वान बाजार के नजदीक के चौधरियां गली में एक कपड़े वाली दुकान पर चोरी हो गई है। जिसके चलते चोर उसमें पड़ा 2 लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गए हैं। जानकारी देते हुए दुकानदार मनिल बब्बर ने बताया कि बीती रात चोरी की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि वह दुकान बंद करके अपने घर गए थे। आज तड़के जब वह दुकान पर आए तो दुकान का कुंडा टूटा हुआ था और दुकान के ऊपर वाले कमरे में से 2 लाख रुपए का कपड़ा चोरी हो चुका था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा यह माल कुछ दिन पहले ही मंगवाया गया था जोकि अब चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस द्वारा इन चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसको लेकर दुकानदार में काफी रोष देखने को मिला। उधर इस मामले में पुलिस द्वारा भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है और उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।