Skip to content

फाजिल्का में दिन-ब-दिन बढ़ रहे है चोरों के हौसले, पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में असफ़ल

फाजिल्का में दिन-ब-दिन बढ़ रहे है चोरों के हौसले, पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में असफ़ल

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)-  फाजिल्का में चोर गिरोह के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि वह दिनदहाड़े ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में भी गुरेज नहीं कर रहे। ऐसी ही एक घटना फाजिल्का की दुर्गा कॉलोनी में हुई जहां मकान के मालिक कामकाज हेतु अबोहर गए हुए थे। जानकारी देते हुए मकान के संचालक मनजीत कौर वासी दुर्गा कालोनी फाजिल्का ने बताया कि वह आज सुबह अबोहर कामकाज हेतु जा रहे थे तो रास्ते में उनको उसके पड़ोसियों को फोन करके बताया कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं और चोरी हुई है। जिसके चलते उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई और वह तुरंत वापस परिवार समेत जब घर पहुंची तो देखा कि उसके मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था तथा अलमारी में रखी हुई आधा तोले की सोने की बालियां व 5000 की नकदी गायब थी। जिसके बाद उनके द्वारा मामले की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।