Skip to content

सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह फेल -सुखवंत सिंह बराड़ 

सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह फेल -सुखवंत सिंह बराड़ 

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-सूबे में कानून व्यवस्था हुई चौपट ,लोग अपने आप को महसूस कर रहे असुरक्षित  फाजिलका-(दलीप दत्त)-पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हो है। लिहाजा, पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह फेल दिखाई दे रही है. जिसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री भगवंत मान का ला एंड आर्डर पर पकड़ न होना है। यह कहना है ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और हॉउसफेड के पूर्व चैयरमैन सुखवंत सिंह बराड़ का । उन्होंने कहा कि पिछले  करीब एक वर्ष  में हर रोज कत्ल के मामले सुनने को मिल रहे हैं।।  पंजाब में भगवंत मान की सरकार द्वारा नशा खत्म करने की बात की गई थी, लेकिन आज नशा सरेआम बिकता दिखाई दे रहा है और वह भी बड़े पैमाने पर। पंजाब के लोग भगवंत मान की आप सरकार से इतने दुखी है कि 2 महीने के बाद ही लोगों में यह चर्चा शुरू हो गई कि इससे अच्छा तो कांग्रेस की सरकार थी, लोग महफूज   तो थे। सुखवंत सिंह बराड़ ने कहा दिल्ली की  केजरीवाल सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सेहत मंत्री रहे सतेंदर जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।  पंजाब में भगवंत मान सरकार के दो मंत्री और एक विधायक भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। सुखवंत बराड़ ने कहा की बहबल कला  बेअदबी कांड  का इंसाफ सरकार बनने के चौबीस घंटो में दोषियों को पकड़ सजा देने के दावे करने वाले आप सुप्रीमो केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावों की एक साल बाद  केस की अहम जाँच का जिम्मा  किसी अन्य राज्य में भेजे जाने के साथ आप सरकार की हवा निकल गई है।  बराड़ मुताबिक आप सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में  एक -एक हज़ार रुपए जमा करने का दावा करने वाले केजरीवाल और भगवंत मान ने वोटें बटोरने  के लिए एक शिगूफा छोड़ महिलाओ की भावनाओ संग खिलवाड़  है। सुखवंत बराड़ ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों के चलते  लोग आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष  में वोट डाल सूबे के सभी तेरह  सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी बनाएँगे।  राहुल गांधी द्वारा चलाई गई मुहिम भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के बाद पंजाब में कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग नेताओं द्वारा हाथ के साथ हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जा रही है सुखवंत सिंह बराड़ ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पोस्टर जारी किया और आए लोगों को बताया कि कांग्रेस पार्टी हर घर पंजाब और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को घर-घर तक लेकर जाएगी। बराड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यूथ नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर हर घर मोदी सरकार के खिलाफ चिट्ठी पहुंचाएंगी। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य लोगों तक नया इंकलाब झाडू और केंद्र सरकार के हलातों बारे बताना और जागरूक करना है।बराड़  ने कहा कि मोदी सरकार धर्म और जातियों को तोड़ कर राजनीति करना चाहती है।