Skip to content

ट्रक यूनियन हनुमान मंदिर के समीप कार को कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर

ट्रक यूनियन हनुमान मंदिर के समीप कार को कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
-कार सवार बाल-बाल बचे कार का हुआ काफी नुकसान
फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का के अबोहर रोड पर ट्रक यूनियन हनुमान मंदिर के समीप एक कार को कैंटर द्वारा पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते कार का तो काफी नुकसान हो गया लेकिन कार सवार बाल बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह अपने बच्चों को ट्यूशन से लेकर एमसी कॉलोनी की ओर जा रहा था तो एक कैंटर चालक ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। जिसके चलते कार का काफी नुकसान हो गया है जबकि वह बाल-बाल बच गए किन्तु बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। ऊधर कैंटर चालक का कहना है कि कार सवार द्वारा अचानक ब्रेक मार दी गई जिसके चलते यह हादसा सामने आया है। उधर पीसीआर कर्मचारियों ने कहा कि कैंटर चालक और कैंटर को हिरासत में ले लिया गया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।