Skip to content

राजेश कालड़ा को फाजिल्का नगर कौंसिल के नए कानूनी सलाहकार नियुक्त

राजेश कालड़ा को फाजिल्का नगर कौंसिल के नए कानूनी सलाहकार नियुक्त

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)-बार एसोसिएशन फाजिल्का के पूर्व अध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट राजेश कालड़ा को फाजिल्का नगर कौंसिल का नया कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस आशय की सूचना नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी मंगत राम ने एक पत्र के जरिये एडवोकेट कालड़ा को दी है। जारी पत्र में ईओ मंगत राम ने बताया कि नगर कौंसिल के प्रस्ताव संख्या 236 दिनांक 11 जनवरी 2023 के जरिये आप को फाजिल्का नगर कौंसिल का कानूनी सलाहकार नियुक्त करना पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को 23 जनवरी 2023 को एडीसी की ओर से मंजूरी दी दे गई है। वहीं एडवोकेट कालड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए नगर कौंसिल के समूह पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों विश्वास दिलाया है कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगे।