Skip to content

बालियां छीनने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू ,आरोपियों से कुल पांच बालियां बरामद

बालियां छीनने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू ,आरोपियों से कुल पांच बालियां बरामद

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

--आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड किया हासिल

फाजिलका-(दलीप दत्त)- थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने सीआईए स्टाफ के सहयोग से फाजिल्का में पिछले दिनों हुई बालियां छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दोनों सदस्यों को काबू करते हुए उनके पास से पांच सोने की बालियां बरामद की हैं।

थाना सिटी के प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि रणजीत सिंह डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पुलिस फिरोजपुर रेंज, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी सुबेग सिंह की हिदायतों पर बुरे अनसरों और चोरी लूटपाट व छीनाझपटी करने वाले व्यक्तियों को काबू करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

जिसके तहत बीते दिनी शहर की राधा स्वामी कालोनी में एक बुजुर्ग महिला से छीनी गई बाली के मामले में सीसीटीवी कैमरों व सूत्रों से पता लगाते हुए गांव भंबा वट्टू निवासी गुरविंद्र सिंह व राठोड़ा मोहल्ला निवासी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने पूछताछ में माना कि उन्होंने राधा स्वामी कालोनी की वारदात के साथ आदर्श नगर में एक दुकान में दाखिल होकर महिला के कानों से बालियां छीनने के वारदात उन्होंने की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उन्होंने अबोहर व जलालाबाद में भी तीन वारदातें करने की बात मानी, जिसमें से अबोहर की एक वारदात को ट्रेस कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों से कुल पांच बालियां बरामद कर ली गई है। उक्त दोनों पर पहले भी एक-एक मामला दर्ज है, जबकि पुलिस आरोपियों से ओर पूछताछ कर रही है।