Skip to content

गन्ना पिंड में नशे की 4 पुड़िया बेचने पर एक मिलती हैं फ्री, 4 हजार आबादी, 10 में से 7 नशेड़ी, जालंधर का एक गांव ड्रग्स की दुकान:

गन्ना पिंड में नशे की 4 पुड़िया बेचने पर एक मिलती हैं फ्री, 4 हजार आबादी, 10 में से 7 नशेड़ी, जालंधर का एक गांव ड्रग्स की दुकान:

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर के फिल्लौर के गन्ना पिंड। कच्चे घरों से शुरू होने वाले इस पिंड के बीच बड़ी कोठियां भी हैं।

4000 आबादी वाले गांव की पहचान चिट्‌टा ही है। पिंड में घुसने से पहले ही मुझे लड़खड़ाकर चलते, गिरे-लेटे हुए लड़के दिखे। कुछ लोगों ने पूछा कौन हो, फिर सरंपच के पास ले गए। सरपंच गुलजारी लाल से नशे पर बात की तो वे बोले- आप जिस चौराहे से आए वहां मोटर साइकिलों पर लड़के दिखे होंगे, सभी चिट्टा बेचने और पीने वाले हैं। यहीं मंडराते रहते हैं। मैंने पूछा- आप सरपंच हैं, पंचायत ने क्या किया? जवाब मिला- पुलिस को बताया, पूरी फोर्स आई थी, मगर चिट्‌टा नहीं मिला।

 

उधर, तस्करों में महिला-पुरुष-बच्चे भी नामजद हैं। 5 महीने में गन्ना पिंड गांव से 40 तस्कर पकड़े जा चुके हैं। चौक पर आया तो सब्जी वाले ने कहा- वीरे, यहां दारू बिकती थी, फिर डोडा, अब चिट्‌टा बिकता है। नाई की दुकान गया, वो बोला- मैं 52 साल का हूं। मेरे सामने कई बच्चे मर गए। गांव के 10 में से 7 बच्चे चिट्‌टा ले रहे हैं। यहीं बैठे युवक ने बताया- चिट्‌टा बेचने पर कमीशन में फ्री चिट्‌टा मिलता है, इसलिए नए-नए ग्राहक बनाते हैं। सब डिवीजन के डीएसपी सिमरजीत सिंह ने कहा- नशे की बिक्री की सूचना मुझे सीधे 7041000001 नंबर पर दे सकते हैं। कार्रवाई जरूर होगी।

#punjabvarta #Fazilka News #Punjab News #Fazilka District #Jalalabad News #Abohar News #Local News #Distric #Breaking News #Current Affairs #Politics #Economy #Health #Education #Technology #Sports #Culture #Lifestyle #Entertainment #Environment# #Fazilka #Jalalabad #Abohar #Punjab #North India #Indian News #Punjab Local News #Fazilka Breaking News #Jalalabad Latest Updates #Abohar Community News #Agriculture #Business #Crime #Politics #Education #Health #Social Issues #Sports Events #Cultural Festivals #Environment Updates #Opinion #Interviews #Reader's Perspective #FazilkaNews #PunjabUpdates #JalalabadEvents #AboharCommunity